अहमदाबाद से सस्ता, बंपर मुनाफा, क्या धोलेरा अगला रियल एस्टेट हॉटस्पॉट है
सालों की देरी और संशय के बाद, गुजरात का धोलेरा स्मार्ट सिटी आखिरकार उस इंड्रस्ट्रियल और मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में उभरने के संकेत दे
सालों की देरी और संशय के बाद, गुजरात का धोलेरा स्मार्ट सिटी आखिरकार उस इंड्रस्ट्रियल और मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में उभरने के संकेत दे रहा है, जिसकी कल्पना इसके लिए की गई थी. निर्माणाधीन धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के ₹91,000 करोड़ के सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट पर तेजी से चल रहे काम जैसी हालिया प्रगति ने भारत के इस सबसे बड़े नियोजित ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी में निवेशकों का भरोसा फिर से जगा दिया है.
