'मैं भावनाओं में बहकर...', रिटायरमेंट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी, बहन के दावे पर दिया बड़ा बयान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी रिटायरमेंट को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है. पुर्तगाल की क्रोएशिया पर 2-1 की रोमांचक जीत के
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी रिटायरमेंट को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है. पुर्तगाल की क्रोएशिया पर 2-1 की रोमांचक जीत के बाद रोनाल्डो ने साफ किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर है. उन्होंने कहा कि अभी रिटायरमेंट पर चर्चा करना सही समय नहीं है और टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही वह अपने भविष्य को लेकर फैसला करेंगे.
