सिया ने कैमरे के सामने मिडिल फिंगर दिखाकर किया इशारा, केतन अग्रवाल मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
केतन अग्रवाल की मौत के मामले की जांच हर दिन के साथ नए मोड़ ले रही है. एक तरफ पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल को
केतन अग्रवाल की मौत के मामले की जांच हर दिन के साथ नए मोड़ ले रही है. एक तरफ पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल को जांच के सिलसिले में उसके घर और अन्य स्थानों पर लेकर पहुंची, वहीं दूसरी ओर कैमरों के सामने उसका एक इशारा भी चर्चा का विषय बन गया. इस बीच जांच में एक तीसरे युवक का नाम भी सामने आया है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह युवक मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है और उसे घटना से पहले पूरी प्लानिंग बताई गई थी.
