बेंगलुरु डे-केयर मामले में पहली गिरफ्तारी, वीडियो में दिखी केयरटेकर हुई अरेस्ट... 3 आरोपी फरार
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस के डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है. आरोपी महिला विजयलक्ष्मी को
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस के डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है. आरोपी महिला विजयलक्ष्मी को HAL पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपी नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुए. मामला व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो से सामने आया था, जिसमें बच्चों को प्रताड़ित करते देखा गया.
