दो हिंदू लड़कियों के बाद तीसरी को भी फंसाने की फिराक में था इरशाद
कानपुर के पनकी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशाल नाम रखकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने
कानपुर के पनकी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशाल नाम रखकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
आगरा निवासी शातिर इरशाद ने हरदोई और उन्नाव की दो युवतियों से शादियां की थीं. सूत्रों के मुताबिक, वह अब एक तीसरी हिंदू युवती को भी अपने जाल में फंसाकर शादी करने की फिराक में था.
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जब उसकी चैट खंगाली, तब इस तीसरी युवती का पता चला. अब पुलिस इस पूरे मामले की गहन
जांच में जुट गई है.
