PCS अफसर, काली कमाई और मां का खाता...सीमा चौधरी की पूरी कहानी
हापुड़ में तैनात PCS अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी अपनी ही मां की शिकायत के बाद कानूनी घेरे में आ गई हैं
हापुड़ में तैनात PCS अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी अपनी ही मां की शिकायत के बाद कानूनी घेरे में आ गई हैं. सहारनपुर में दर्ज एफआईआर में मां ने आरोप लगाया है कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल कथित "काली कमाई" छिपाने, बिना जानकारी 15 लाख रुपये जमा कराने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की कोशिश की गई. पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
