तुर्की से अमेरिका तक धंस रही खेती की जमीन, बन रहे बड़े-बड़े गड्ढे
दुनिया के कई देशों में खेती की जमीन धीरे-धीरे धंसने लगी है. इसकी बड़ी वजह लगातार बढ़ता सूखा और जरूरत से ज्यादा ग्राउंड वॉटर का
दुनिया के कई देशों में खेती की जमीन धीरे-धीरे धंसने लगी है. इसकी बड़ी वजह लगातार बढ़ता सूखा और जरूरत से ज्यादा ग्राउंड वॉटर का इस्तेमाल है. बारिश कम होने के कारण किसान सिंचाई के लिए जमीन के नीचे का पानी ज्यादा निकाल रहे हैं, जिससे नीचे की परत खाली होती जा रही है और जमीन कमजोर होकर बैठने लगती है. यही वजह है कि तुर्की, अमेरिका और कई दूसरे कृषि क्षेत्रों में बड़े-बड़े सिंकहोल बनते जा रहे हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही हाल चलता रहा तो आने वाले समय में खेती की जमीन और ज्यादा अस्थिर हो सकती है और इसका असर सीधे फसल उत्पादन और खाने की सप्लाई पर पड़ेगा.
