उम्र 80 साल, कोई सहारा नहीं... कहानी सुन कलेक्टर का दिल पिघल गया
राजस्थान के जालोर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सिस्टम की सुस्ती भी दिखाई और संवेदनशीलता भी. 80 साल की दृष्टिहीन कोकु देवी पांच
राजस्थान के जालोर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सिस्टम की सुस्ती भी दिखाई और संवेदनशीलता भी. 80 साल की दृष्टिहीन कोकु देवी पांच साल से पेंशन के लिए भटक रही थीं. गुरुवार को जब वे व्हीलचेयर पर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, तो कलेक्टर खुद अपने चैंबर से बाहर आए, उनकी बात सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को पेंशन शुरू कराने के निर्देश दे दिए.
