7 नंबर छोड़ 21 नंबर की जर्सी में उतरे रोनाल्डो, क्रोएशिया के खिलाफ जीत के बाद छलक पड़े आंसू, आखिर किसे किया याद?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए गुरुवार की रात सिर्फ जीत की खुशी नहीं थी, बल्कि एक ऐसे साथी की याद भी थी, जिसकी कमी आज भी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए गुरुवार की रात सिर्फ जीत की खुशी नहीं थी, बल्कि एक ऐसे साथी की याद भी थी, जिसकी कमी आज भी पुर्तगाल की टीम को खलती है. फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराने के बाद रोनाल्डो की आंखें भर आईं. मैच खत्म होते ही वह भावुक नजर आए और मैदान से बाहर निकलते समय आंसू नहीं रोक सके.
