पुर्तगाल जीता, पर रो पड़े रोनाल्डो... 7 नंबर छोड़ क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया पर पुर्तगाल की 2-1 की रोमांचक जीत के बाद दिवंगत साथी डियोगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी. रोनाल्डो जोटा की 21
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया पर पुर्तगाल की 2-1 की रोमांचक जीत के बाद दिवंगत साथी डियोगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी. रोनाल्डो जोटा की 21 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे और मैच खत्म होने के बाद उनकी आंखें नम हो गईं. यह जोटा के निधन की पहली बरसी थी, जिसे पुर्तगाल ने यादगार जीत के साथ खास बना दिया.
