रेसलर्स यौन उत्पीड़न केस में सुनवाई पूरी, 3 अगस्त को बृजभूषण पर फैसला
महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुनवाई पूरी कर ली है. कोर्ट ने
महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुनवाई पूरी कर ली है. कोर्ट ने अब इस केस में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो 3 अगस्त को सुनाया जाएगा. अदालत ने दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बातें लिखित में देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. पांच महिला पहलवानों के गंभीर आरोपों से घिरे इस केस में अब सबकी नजरें अगस्त के पहले हफ्ते पर हैं.
