कैसे होते हैं वे लोग, जिन्हें ऑफिस की डेस्क सजाने का शौक होता है?
हर सुबह लाखों लोग अपने घर से निकलकर ऑफिस पहुंचते हैं. दिनभर कंप्यूटर स्क्रीन, मीटिंग, टारगेट और काम के दबाव के बीच कई बार इंसान
हर सुबह लाखों लोग अपने घर से निकलकर ऑफिस पहुंचते हैं. दिनभर कंप्यूटर स्क्रीन, मीटिंग, टारगेट और काम के दबाव के बीच कई बार इंसान खुद को मशीन जैसा महसूस करने लगता है. लेकिन आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों की ऑफिस डेस्क पर परिवार की फोटो, छोटा-सा पौधा, पसंदीदा कॉफी मग या मोटिवेशनल कोट रखा होता है? देखने में ये सिर्फ डेकोरेशन लगता है, लेकिन साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, इन छोटी-छोटी चीजों का असर हमारे मूड, आत्मविश्वास और काम करने के तरीके पर भी असर पड़ता है.
