इमरान खान की पार्टी ने PoK चुनाव का किया बॉयकॉट, बताई बड़ी वजह
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है.
पार्टी ने साफ किया है कि वहां निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावी माहौल नहीं है, इसलिए वह 27 जुलाई को होने वाली वोटिंग में हिस्सा नहीं लेगी.
इस बड़ी वजह को साफ करते हुए पार्टी ने कहा कि मौजूदा हालातों में चुनाव लड़ना मुमकिन नहीं है. इस फैसले के बाद वहां की
राजनीति में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल के हटने से चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.
