मणिपुर में 6 नागा नागरिकों की हत्या पर जारी विरोध, एक महीने के करीब पहुंची नाकेबंदी
मणिपुर में छह लियांगमई नागा नागरिकों की कथित हत्या के मामले को लेकर शुरू हुआ विरोध अभी भी थमा नहीं है. 5 जून से जारी
मणिपुर में छह लियांगमई नागा नागरिकों की कथित हत्या के मामले को लेकर शुरू हुआ विरोध अभी भी थमा नहीं है. 5 जून से जारी आर्थिक नाकेबंदी गुरुवार 2 जुलाई को 28वें दिन में पहुंच गई. हालात को देखते हुए प्रशासन ने नेशनल हाईवे-2 (NH-2) पर सुरक्षा बढ़ा दी है. प्रदर्शनकारी पीड़ितों के लिए न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
