मुंबई में भारी बारिश का कहर: सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल; पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत
1 of 4 मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह
1 of 4 मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied सांताक्रूज में निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:02 बजे सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित रहेजा कॉलेज के पास एक निजी इमारत परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी पहले से गिरे हुए एक पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास का एक और पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए।
सभी घायलों को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। 2 of 4 मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो: PTI बारिश के चलते दर्जनों शिकायतें बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को पूरे शहर से बारिश के कारण कई शिकायतें मिलीं। इसमें- पेड़ और शाखाएं गिरने की 91 शिकायतें शॉर्ट सर्किट की नौ घटनाएं मकान या दीवार का हिस्सा गिरने की चार शिकायतें हालांकि, शॉर्ट सर्किट और मकान ढहने की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को पूरे शहर से बारिश के कारण कई शिकायतें मिलीं। इसमें-हालांकि, शॉर्ट सर्किट और मकान ढहने की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 3 of 4 मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो: PTI कितनी हुई बारिश? गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 17.4 मिमी बारिश हुई। वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज के अनुसार- आइलैंड सिटी में औसतन 23 मिमी पूर्वी उपनगरों में 28 मिमी पश्चिमी उपनगरों में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ दिन पहले स्कूल बस पर गिरा था पेड़ गौरतलब है कि इसी सप्ताह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।
गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 17.4 मिमी बारिश हुई।वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज के अनुसार-गौरतलब है कि इसी सप्ताह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे। 4 of 4 मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो: PTI
