इंडोनेशिया: पापुआ में US पायलट की गोली मारकर हत्या, विमान भी फूंका
इंडोनेशिया के पापुआ में हथियारबंद अलगाववादी समूह TPNPB ने अमेरिकी पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी. समूह ने विमान को आग के हवाले भी
इंडोनेशिया के पापुआ में हथियारबंद अलगाववादी समूह TPNPB ने अमेरिकी पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी. समूह ने विमान को आग के हवाले भी कर दिया. विद्रोहियों का आरोप है कि विमान ने उनके कब्जे वाले क्षेत्र में बार-बार प्रवेश किया था. उन्होंने इस हमले को इंडोनेशिया और अमेरिकी सरकार के लिए चेतावनी बताया.
