सेट पर जाने से एक्ट्रेस का लगा डर, इतनी होती थी गंदगी
टेलीविजन इंडस्ट्री बाहर से जितनी चकाचौंध और ग्लैमर से भरी दिखाई देती है, उसके पीछे का सच उतना ही अलग और कभी-कभी परेशान करने वाला
टेलीविजन इंडस्ट्री बाहर से जितनी चकाचौंध और ग्लैमर से भरी दिखाई देती है, उसके पीछे का सच उतना ही अलग और कभी-कभी परेशान करने वाला होता है. एकता कपूर के शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर सीनियर एक्ट्रेस जयति भाटिया ने हाल ही में टीवी सेट्स पर काम करने के अपने पुराने और कड़वे एक्सपीरियंस को शेयर किया है. जयति भाटिया ने उस दौर की बात की है जब टीवी सीरियल्स की लोकप्रियता तो आसमान छू रही थी, लेकिन सेट्स पर काम करने वाली महिलाओं को वो बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती थीं, जिसकी वे हकदार थीं.
