बदनामी के डर से मां ने बेटी को दी दर्दनाक मौत, पुलिस ने खोला राज
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवती की संदिग्ध मौत का मामला ऑनर किलिंग निकला है. पुलिस के मुताबिक सामाजिक बदनामी के डर से मां ने
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवती की संदिग्ध मौत का मामला ऑनर किलिंग निकला है. पुलिस के मुताबिक सामाजिक बदनामी के डर से मां ने अपनी बेटी के खाने में कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने गांव के एक युवक पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई.
