Vikram-1... श्रीहरिकोटा से पहली बार लॉन्च होगा निजी कंपनी का रॉकेट
हैदराबाद की प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने विक्रम-1 रॉकेट के पहले चरण (स्टेज-1) को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के फर्स्ट लॉन्च
हैदराबाद की प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने विक्रम-1 रॉकेट के पहले चरण (स्टेज-1) को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के फर्स्ट लॉन्च पैड पर स्थापित कर दिया है. यह भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार कोई पूरी तरह प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च पैड तक पहुंचा है. कंपनी इस रॉकेट को जून-जुलाई के दौरान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
