'तक्षशिला' की ऐतिहासिक विरासत मिटाने पर तुला PAK, यूनेस्को ने फटकारा
पाकिस्तान में ऐतिहासिक विरासत और बड़ी ऑर्कियोलॉजिकल साइट तक्षशिला (प्राचीन तक्षशिला/तक्षशिला विश्वविद्यालय) खतरे में पड़ गई है. यहां पाकिस्तान की ओर से कराए गए संरक्षण
पाकिस्तान में ऐतिहासिक विरासत और बड़ी ऑर्कियोलॉजिकल साइट तक्षशिला (प्राचीन तक्षशिला/तक्षशिला विश्वविद्यालय) खतरे में पड़ गई है. यहां पाकिस्तान की ओर से कराए गए संरक्षण कार्य को लेकर यूनेस्को ने आपत्ति जताई है. संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को (UNESCO) ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में किए गए हस्तक्षेपों को ठीक नहीं कराया गया तो तक्षशिला को 'विश्व धरोहर' स्थलों की लिस्ट से हटाकर 'वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर' यानी संकटग्रस्त विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा सकता है.
