आटा-साटा या 15 लाख, नहीं मानी शर्त तो ससुर ले गया बेटी
राजस्थान में आटा-साटा प्रथा से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. आरोप है कि साले की शादी नहीं करवाने और 15 लाख रुपये नहीं
राजस्थान में आटा-साटा प्रथा से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. आरोप है कि साले की शादी नहीं करवाने और 15 लाख रुपये नहीं देने पर ससुर अपनी बेटी को ससुराल से वापस ले गया.
बाद में उसका दूसरे व्यक्ति से विवाह करा दिया. पीड़ित पति ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच
कर रही है.
