Railways: माल ढुलाई में हुई 4% की बढ़ोतरी, यात्री सफर 64 करोड़ के करीब; पहली तिमाही में बनाया रिकॉर्ड
जून माह में कई प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उर्वरक की ढुलाई में 19.1 प्रतिशत, अन्य वस्तुओं में 17.3
जून माह में कई प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उर्वरक की ढुलाई में 19.1 प्रतिशत, अन्य वस्तुओं में 17.3 प्रतिशत, लौह अयस्क में 9.4 प्रतिशत, घरेलू कोयले में 4.9 प्रतिशत, कुल कोयले में 3.6 प्रतिशत और क्लिंकर में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेलवे द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जून 2026 में दर्ज मजबूत प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में हुई लगातार बढ़ोतरी पर आधारित है।इस तिमाही में भारतीय रेल ने 419.08 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 413.05 मिलियन टन था।इस दौरान कई प्रमुख कच्चे माल की ढुलाई में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
लौह अयस्क में 7.44 प्रतिशत, क्लिंकर में 6.54 प्रतिशत और अन्य वस्तुओं में 12.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।गर्मी के मौसम में ताप विद्युत संयंत्रों की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय रेल ने घरेलू कोयले की ढुलाई बढ़ा दी है। इसी के चलते जून 2026 में पिछले साल की तुलना में बिजली संयंत्रों को 7 प्रतिशत अधिक कोयले की आपूर्ति हुई। इससे देश में निर्बाध बिजली उत्पादन को सहारा मिला है।वहीं, रेलवे ने इस दौरान 63.81 करोड़ यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान की, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 62.37 करोड़ था।
उपनगरीय क्षेत्रों के अलावा (अल्प और लंबी दूरी की यात्रा) यात्रियों की संख्या में 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह 28.90 करोड़ से बढ़कर 30.04 करोड़
हो गई। वहीं उपनगरीय क्षेत्रों में भी 0.9 प्रतिशत की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां यात्रियों की संख्या 33.46 करोड़ से बढ़कर 33.77 करोड़ हो गई।
