भारतीय सेना को मिलेगी हैमर, वर्बा और टैंक उड़ाने वाली मिसाइलें
रक्षा मंत्रालय 3 जुलाई को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक करने जा रहा है. यह बैठक नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नए
रक्षा मंत्रालय 3 जुलाई को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक करने जा रहा है. यह बैठक नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नए आर्मी-नेवी चीफ्स की मौजूदगी में होगी. बैठक में HAMMER एयर टू ग्राउंड मिसाइल, Verba एयर डिफेंस सिस्टम, MP-ATGM और स्यूडो सैटेलाइट्स जैसे बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. यह बैठक कई महीनों बाद हो रही है और भारतीय रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है.
