महाराष्ट्र में मॉनसून ने खोली सिस्टम की पोल! तीन दिन में पांच हादसे, बच्चे समेत 5 लोगों की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उससे सटे उपनगरों में मॉनसून की दस्तक के साथ ही हादसों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ है, जिसने पूरे
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उससे सटे उपनगरों में मॉनसून की दस्तक के साथ ही हादसों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ है, जिसने पूरे प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है. पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश मुंबईकरों के लिए आफत बन चुकी है. कहीं 'मौत के मैनहोल' खुले पड़े हैं, कहीं जलजमाव के बीच बिजली का करंट दौड़ रहा है, तो कहीं पुराने पेड़ बच्चों के लिए काल बन रहे हैं.
