चढ़ावा चोरी केस: आरोपी की पुलिस रिमांड मंजूर, घर से मिला था लाखों कैश
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को अयोध्या की अदालत ने मामले
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को अयोध्या की अदालत ने मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली. अयोध्या पुलिस ने कोर्ट से 48 घंटे की रिमांड की मांग की थी, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एक दिन की रिमांड देने का फैसला सुनाया.
