सड़क पर करंट फैलने का जिम्मेदार कौन? हादसे के बाद ब्लेमगेम शुरू
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई. जलभराव के बीच स्कूटी से
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई. जलभराव के बीच स्कूटी से गुजर रही दो युवतियां करंट की चपेट में आ गईं और सड़क पर गिर पड़ीं. मौके पर मौजूद एक रिक्शा चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों की मदद की, जिससे उनकी जान बच सकी.
