Ketan Murder Case: सिया को लेकर घर पहुंची पुलिस, बरामद किए अहम सबूत; क्या फॉरेंसिक जांच में होगा बड़ा खुलासा?
पुणे के बिजनेसमैन और रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में एक अहम मोड़ आया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को
पुणे के बिजनेसमैन और रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में एक अहम मोड़ आया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को वे कपड़े बरामद किए, जो मुख्य आरोपी सिया गोयल ने घटना वाले दिन पहने थे। ये कपड़े सिया के घर से ज़ब्त किए गए हैं और अब इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि इन कपड़ों पर ऐसा कोई वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद है या नहीं, जिससे हत्या की पूरी वारदात की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
