महाराष्ट्र: 9 पुलिसवालों को उम्रकैद, कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर ली थी जान
महाराष्ट्र के वाशिम जिले की अदालत ने पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के मामले में पूर्व थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई
महाराष्ट्र के वाशिम जिले की अदालत ने पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के मामले में पूर्व थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. ये घटना 15 साल पहले की है, जब पारधी समाज के बेग्या पवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था और पुलिस की बेरहमी से पिटाई के कारण उनकी मौत हो गई थी.
