नाजी अफसर का बर्थडे मना रही है जेलेंस्की की सेना... कहा- अपना आदर्श हम खुद तय करते हैं
यूक्रेन की सेना ने एक हैरान करने वाले घटनाक्रम में एक नाजी ऑफिसर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. आश्चर्य की बात यह है कि जिस
यूक्रेन की सेना ने एक हैरान करने वाले घटनाक्रम में एक नाजी ऑफिसर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. आश्चर्य की बात यह है कि जिस ऑफिसर का जन्मदिन यूक्रेन की सेना ने मनाया है उसी पर आज के पश्चिमी यूक्रेन और बेलारूस में लोगों पर अत्याचार करने का आरोप है. यूक्रेनी सेना की एक यूनिट ने दूसरे विश्व युद्ध के दौर के जाने-माने राष्ट्रवादी नेता रोमन शुखेविच को श्रद्धांजलि दी. शुखेविच नाजी सेना के उस यूनिट में ऑफिसर थे जिन पर पश्चिमी यूक्रेन और बेलारूस में अत्याचार करने के आरोप हैं.
