वर्दी पहनकर झाड़ता था रौब, 12वीं पास फर्जी दारोगा गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल
वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल रहने के बाद एक 12वीं पास युवक ने खुद को दरोगा बताकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया. पुलिस
वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल रहने के बाद एक 12वीं पास युवक ने खुद को दरोगा बताकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया. पुलिस, कचहरी और नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने 8-10 लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए. शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे फर्जी पुलिस वर्दी, आईडी कार्ड और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया.
