अमेरिका: होटल में अग्निकांड, गुजरात के 3 लोगों की मौत
अमेरिका के वुस्टर शहर में एक मोटल में भीषण आग लगने से गुजरात के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई
अमेरिका के वुस्टर शहर में एक मोटल में भीषण आग लगने से गुजरात के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. पति, पत्नी और उनकी 20 वर्षीय बेटी आग से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे, लेकिन धुएं के कारण उनकी जान नहीं बच सकी.
