मां पहुंची थाने, अफसर बेटी पर 15 लाख और जमीन हड़पने का केस
सहारनपुर की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी, हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक
सहारनपुर की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी, हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि बेटी ने उनके बैंक खाते का इस्तेमाल कर 15 लाख रुपये जमा कराए और फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
