'मुझे शर्मिंदगी है', यौन शोषण के आरोप पर प्रतीक शाह ने मांगी माफी
'जुबली', 'CTRL' और 'होमबाउंड' जैसी फेमस फिल्मों और वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाने वाले सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह एक बार फिर चर्चा
'जुबली', 'CTRL' और 'होमबाउंड' जैसी फेमस फिल्मों और वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाने वाले सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह एक बार फिर चर्चा में हैं. पिछले साल कई महिलाओं द्वारा उन पर यौन दुर्व्यवहार, भावनात्मक शोषण और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी. अब, एक लंबे समय के बाद प्रतीक शाह ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी गलतियों को स्वीकार किया है.
