अब बदलेगी जंग... भारत में जल्द बनेगी जैमिंग और इंटरसेप्शन टेक्नोलॉजी
भारत की रक्षा तकनीक बनाने वाली कंपनी सैमटेल एवियोनिक्स जल्द ही अपनी स्वदेशी जैमिंग और इंटरसेप्शन टेक्नोलॉजी लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी के
भारत की रक्षा तकनीक बनाने वाली कंपनी सैमटेल एवियोनिक्स जल्द ही अपनी स्वदेशी जैमिंग और इंटरसेप्शन टेक्नोलॉजी लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत कौरा ने बताया कि कंपनी सैटेलाइट बनाने पर भी काम कर रही है. भारत को रक्षा क्षेत्र में सिर्फ हथियार या उपकरण बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी तकनीक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी भी देश के पास होनी चाहिए. इससे भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और मजबूत होगा.
