किसान MSP पर बेच सकेंगे जायद मूंग की फसल, 7 जुलाई से शुरू होगी खरीद
गुजरात सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए जायद (ग्रीष्मकालीन) मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का फैसला किया
गुजरात सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए जायद (ग्रीष्मकालीन) मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का फैसला किया है. राज्य में जायद मूंग की खरीद 7 जुलाई से शुरू होगी. यह खरीद केंद्र सरकार की पीएम-आशा योजना के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के जरिए की जाएगी.
