UP होमगार्ड भर्ती पर इंस्टाग्राम पर डाली झूठी पोस्ट? मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती 2025 के फर्जी रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती 2025 के फर्जी रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. इंस्टाग्राम पर झूठी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस भर्ती बोर्ड ने फर्जी दावों का खंडन करते हुए अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की है.
