Ola की सेल हुई दोगुनी, जून में 16 हजार के पार पहुंची बिक्री
भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक ने अच्छी वापसी की है. ब्रांड की सेल लगातार बढ़ रही है. जून में कंपनी ने 16 हजार से
भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक ने अच्छी वापसी की है. ब्रांड की सेल लगातार बढ़ रही है. जून में कंपनी ने 16 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा है. वहीं पिछले तीन महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो कंपनी ने कुल 43,719 टू-व्हीलर्स बेचे हैं. पिछले क्वार्टर के मुकाबले इस क्वार्टर कंपनी की सेल लगभग दोगुनी हुई है.
