भगवान को ढूंढ़ने के लिए बनी SIT, पांच महीने से लापता हैं लड्डू गोपाल
आमतौर पर SIT बड़े क्राइम के मामलों में बनती है. लेकिन ग्वालियर में एक SIT ऐसे 'लापता शख्स' को ढूंढ़ने निकली है, जो इंसान नहीं
आमतौर पर SIT बड़े क्राइम के मामलों में बनती है. लेकिन ग्वालियर में एक SIT ऐसे 'लापता शख्स' को ढूंढ़ने निकली है, जो इंसान नहीं, भगवान हैं.
पांच महीने पहले एक महिला के लड्डू गोपाल की प्रतिमा कहीं छूट गई थी. महिला का दावा है कि तब से घर में किसी का
मन नहीं लगता, और कान्हा सपने में आकर कहते हैं कि उन्हें चोट लगी है. अब पुलिस भी उन्हें ढूंढ़ने में जुट गई है.
