डॉक्टरों को लगा ब्रेन कैंसर है... लेकिन शख्स के दिमाग में पल रहा था सूअर वाला कीड़ा
एक शख्स सिर में तेज दर्द से परेशान था. उसकी नजर भी धुंधली हो गई थी. इसके साथ ही उसे तमाम तरह की ऐसी परेशानियां
एक शख्स सिर में तेज दर्द से परेशान था. उसकी नजर भी धुंधली हो गई थी. इसके साथ ही उसे तमाम तरह की ऐसी परेशानियां हो रही थी, जिसे देखकर डॉक्टरों को लगा कि उसे ब्रेन कैंसर हो गया है.
जब दिमाग की स्कैनिंग की गई तो ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्या ही सामने आई और डॉक्टरों को लगा कि ब्रेन कैंसर धीरे- धीरे फैल रहा है.
फिर इलाज के दौरान ही जब हाई-रेजोल्यूशन एमआरआई की गई. इसमें जो दिखाई दिया, वो चौंकाने वाला था.
