रेलवे स्टेशन पर कौन रहता है, क्या करता है... सबका बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
रेलवे स्टेशन पर आपने ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जिनका घर ही प्लेटफॉर्म बन चुका है. कोई सालों से वहीं रह रहा है, कोई
रेलवे स्टेशन पर आपने ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जिनका घर ही प्लेटफॉर्म बन चुका है. कोई सालों से वहीं रह रहा है, कोई भीख मांगता है, कोई कूड़ा बीनता है.
अब मध्य प्रदेश पुलिस ऐसे हर व्यक्ति का पूरा बायोडाटा तैयार करेगी. नाम से लेकर नशे की आदत तक और परिवार से लेकर आपराधिक रिकॉर्ड तक...
सब कुछ डिजिटल फाइल में दर्ज होगा. इस अभियान का नाम है- ऑपरेशन हमदर्द...
