घर के दरवाजे से भीतर तक खून ही खून... बर्थडे में बुलाकर युवक का कत्ल
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाए गए 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाए गए 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों ने इसे पहले से रची गई साजिश बताते हुए कई युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई.
