'चढ़ावा चोरी के लिए बैंक जिम्मेदार', राम मंदिर ट्रस्ट का दावा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अयोध्या पुलिस और एसआईटी की पूछताछ में जांच की आंच अब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अयोध्या पुलिस और एसआईटी की पूछताछ में जांच की आंच अब नौकरियों के लिए रिश्वत से लेकर निर्माण कार्यों में कमीशन तक पहुंच चुकी है. इन सबके बीच विवादों में घिरे राम मंदिर ट्रस्ट ने अब पूरी धांधली का ठीकरा बैंक पर ही फोड़ दिया है. राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि चढ़ावा चोरी के लिए बैंक जिम्मेदार है.
