श्रीसंत को बड़ी राहत, KCA ने हटाया बैन, माफी मांगने पर बदला फैसला
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन पर लगाया गया तीन साल का
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध हटा लिया है. पिछले साल केसीए ने श्रीसंत को बोर्ड के खिलाफ कथित तौर पर 'मानहानिकारक बयान' देने के आरोप में निलंबित कर दिया था. अब बिना शर्त माफी मांगने के बाद बोर्ड ने अपना फैसला बदल दिया है.
