FIFA वर्ल्ड कप में हाईवोल्टेज ड्रामा, रेफरी से भिड़ गए खिलाड़ी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बेल्जियम ने अविश्वसनीय वापसी करते हुए सेनेगल को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बेल्जियम ने अविश्वसनीय वापसी करते हुए सेनेगल को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा बेल्जियम की जीत नहीं, बल्कि VAR के जरिए दिया गया विवादित पेनल्टी फैसला रहा. इस फैसले से नाराज सेनेगल के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर हंगामा किया और रेफरी का घेराव कर दिया.
