दिल्ली में बिजली कंपनियों का होगा CAG ऑडिट, LG ने दी मंजूरी
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए तीनों प्रमुख बिजली डिस्कॉम- बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टीपीडीडीएल के कैग
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए तीनों प्रमुख बिजली डिस्कॉम- बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टीपीडीडीएल के कैग (CAG) ऑडिट को मंजूरी दे दी है. उपराज्यपाल से हरी झंडी मिलने के बाद अब तीन महीने के अंदर इस व्यापक ऑडिट प्रक्रिया को पूरा करने का टारगेट तय किया गया है. दिल्ली के मंत्रिमंडल ने 20 जून 2025 को इस सख्त ऑडिट की सिफारिश की थी, जिसे अब उपराज्यपाल ने सार्वजनिक हित में अपनी अंतिम प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
