Lucknow, India

भारत-कनाडा के बीच कब होगी डील? FTA पर आया बड़ा अपडेट

Published 26 May 2026 · india

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस साल के अंत तक भारत व कनाडा के बीच व्यापार समझौते की वार्ता पूरी हो जाएगी। व्यापार समझौते के तहत दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डालर ले जाने का

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस साल के अंत तक भारत व कनाडा के बीच व्यापार समझौते की वार्ता पूरी हो जाएगी। व्यापार समझौते के तहत दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डालर ले जाने का लक्ष्य रखा है। अभी दोनों देशों के बीच आठ अरब डॉलर का वस्तु व्यापार होता है। कनाडा दौरे पर पीयूष गोयल व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए गोयल फिलहाल कनाडा के दौरे पर हैं, जहां उनके साथ 100 से अधिक भारतीय उद्यमियों का दल गया है।

भारतीय उद्यमी विभिन्न सेक्टर के कनाडा के उद्यमियों के साथ निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। व्यापार समझौते के तहत तकनीकी ट्रांसफर को लेकर भी रजामंदी होगी। कनाडा तेल, गैस, यूरेनियम व क्रिटिकल मिनरल्स का सप्लायर है। गोयल के साथ वार्ता के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। 2.4 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले कनाडा की प्रति व्यक्ति आय 60,000 डॉलर से अधिक है।

इसलिए कनाडा में भारतीय निर्यात को तेजी से बढ़ाने की गुंजाइश है। व्यापार समझौते के बाद भारतीय वस्तुओं पर कनाडा में शुल्क नहीं लगेगा। भारत मुख्य रूप से टेक्सटाइल, लेदर आइटम, इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स, जेम्स व ज्वैलरी जैसे रोजगारपरक आइटम को कनाडा में सस्ते दामों पर बेचना चाहता है ताकि घरेलू स्तर पर इन आइटम निर्माण बढ़ेगा और देश में रोजगार निकलेंगे। कृषि सेक्टर और प्रोसेस्ड फूड में भी कनाडा में निर्यात बढ़ाने की बड़ी गुंजाइश है।

कनाडा में चार लाख से अधिक भारतीय छात्र रहते हैं और व्यापार समझौते के दौरान दोनों देशों के बीच प्रोफेशनल्स और छात्रों को वर्क वीजा को लेकर भी बातचीत की जाएगी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…