Lucknow, India

Mumbai: मीरा रोड में बकरीद से पहले बवाल, बकरों की कुर्बानी को लेकर सोसायटी में भिड़े दो गुट; पुलिस बल तैनात

Published 25 May 2026 · local

मुंबई के मीरा रोड इलाके में ईद उल अजहा से पहले उस समय तनाव फैल गया, जब एक हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला पूनम क्लस्टर सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां कुछ स्थानीय निवासियों ने परिसर के अंदर

मुंबई के मीरा रोड इलाके में ईद उल अजहा से पहले उस समय तनाव फैल गया, जब एक हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला पूनम क्लस्टर सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां कुछ स्थानीय निवासियों ने परिसर के अंदर बकरों को रखने का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इसके बाद एक हिंदु संगठन के कार्यकर्ता ईद-उल-अजहा के लिए वहां रखे गए बकरों का विरोध करने के लिए पूनम क्लस्टर सोसायटी में एक सुअर ले आए। इस घटना से सोसाइटी में रहने वाले कुछ परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

मामला बढ़ने के बाद बकरों को सोसाइटी परिसर से बाहर निकाल दिया गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।मामला तब शुरू हुआ जब बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए मुस्लिम पक्ष द्वारा सोसाइटी में एक बकरा शेड बनाया गया। इसका कुछ हिंदू संगठनों और सोसाइटी के स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम को शिकायत भी दर्ज कराई।शिकायत के बाद, सोमवार (25 मई) की दोपहर नगर निगम ने उस शेड को हटा दिया।

इसके बावजूद, आरोप है कि मुस्लिम पक्ष द्वारा फिर से उसी स्थान पर बकरा शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद कुछ हिंदू संगठन वहां एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। बीती रात शेड को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद और फिर हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गई।

Read full story on TheBriefWire

Loading…