पुणे केस: पहले रिहर्सल फिर मर्डर! सिया ने अपने घर के पास ही की थी केतन के कत्ल की सारी तैयारी
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. जांच की कड़ी में गुरुवार को पुलिस आरोपी
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. जांच की कड़ी में गुरुवार को पुलिस आरोपी सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर स्थित उस स्पॉट पर भी लेकर पहुंची, जहां जांच एजेंसियों के अनुसार उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देने की प्रैक्टिस की थी. पुलिस ने वहां घटनाक्रम को जोड़ने और दोनों आरोपियों की एक्टिविटी की कड़ियां समझने की कोशिश की.
