बंगलूरू: वेतन नहीं मिला तो कर्मचारियों ने गायब कर दिया 89 लाख रुपए का सोना, जांच के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू शहर की एक निजी कंपनी में कार्यरत नौ लोगों को सोने की छड़ों और आभूषणों की कथित चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब नागरथपेट मेन रोड पर स्थित निजी सोने
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू शहर की एक निजी कंपनी में कार्यरत नौ लोगों को सोने की छड़ों और आभूषणों की कथित चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब नागरथपेट मेन रोड पर स्थित निजी सोने की कंपनी के मालिक ने 12 मई को हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पुलिस को क्या पता चला? शिकायत के अनुसार कंपनी में पिछले छह महीनों से सोने और चांदी का काम करने के लिए कार्यरत नौ श्रमिकों ने कथित तौर पर 11 मई की रात को परिसर से सोने की छड़ें और आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कई एंगल से पूछताछ करके विश्वसनीय जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने पता चला कि नौ मजदूर बंगलूरू से विशाखापत्तनम होते हुए ट्रेन से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर, 13 मई को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रेलवे स्टेशन के पास से नौ श्रमिकों को चोरी किए गए सोने के बिस्कुट और आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। क्यों चोरी किया? अधिकारी ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि उन्होंने चोरी इसलिए की क्योंकि उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा था और वह आसानी से पैसा कमाना चाहते थे।नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने कुल 618 ग्राम सोने की छड़ें और 89 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
