बंगलूरू से चेन्नई जा रहे इंडिगो विमान में दिखा धुआं: टैक्सीइंग के दौरान हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित
An IndiGo spokesperson says, “On 26 May 2026, while IndiGo flight 6E 6017 from Bengaluru to Chennai was taxing out to the runway for departure, smoke was noticed in the aircraft. In the interest of safety, an immediate evacuation was carried out and all the relevant authorities… pic.twitter.com/4HfBsqFuJF विमान के
An IndiGo spokesperson says, “On 26 May 2026, while IndiGo flight 6E 6017 from Bengaluru to Chennai was taxing out to the runway for departure, smoke was noticed in the aircraft. In the interest of safety, an immediate evacuation was carried out and all the relevant authorities… pic.twitter.com/4HfBsqFuJF विमान के पायलट ने खतरे को भांपते हुए बिना देरी किए विमान को वहीं रोक दिया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फौरन आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया शुरू की गई।
सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड की टीमें और तकनीकी अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और विमान का निरीक्षण शुरू किया।इंडिगो एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि सभी यात्री और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें वापस एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया है। वहां एयरलाइन और एयरपोर्ट का स्टाफ लगातार उनकी मदद कर रहा है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।
यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है, जो कुछ ही समय में चेन्नई के लिए रवाना होगा।इंतजार के दौरान यात्रियों को नाश्ता और पानी दिया जा रहा है ताकि उन्हें असुविधा न हो। एयरलाइन ने फिर से दोहराया कि उनके लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विमान में धुआं उठने के असली और सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
कंपनी की तकनीकी टीमें विमान के हर हिस्से की गहराई से जांच कर रही हैं। इस पूरी घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन से जुड़े संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
